मुर्गियों का टीकाकरण
टीकाकारण से संबंधित कुछ आवश्यक जानकारियाँ
विषाणुओं द्वारा फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाता है। टीकाकरण करते समय कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए जैसे कुक्कुट पालक को टीकाकरण का उपयुक्त समय, विधि तथा खुराक के बारे में पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी लेनी चाहिए। टीके के बारे में सही जानकारियाँ जैसे उसका स्रोत, बैच नं. व नाम आदि नोट करना चाहिए। टीका और उसका घोल बनाने में प्रयोग होने वाले पदार्थ को रेफ्रीजरेटर में रखना चाहिए, रेफ्रीजरेटर न होने की स्थिति में बर्तन में बर्फ डालकर रखा जा सकता है। टीके को निर्माता कम्पनी के निर्देशानुसार प्रयोग करना चाहिए। टीकाकरण सुबह करना चाहिए। टीकाकरण बीमार मुर्गियों में नहीं करना चाहिए। टीकाकरण करने पर कुछ प्रतिक्रिया से बचने के लिए टीकाकरण के तीन दिन पहले तथा तीन बाद तक मल्टीविटामिन का घोल पिलाना चाहिए।
लेयर कुक्कुटों में संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण
क्र. |
बीमारी का नाम |
टीकौषधी |
टीकाकरण की अवधि |
टीका देने का तरीका |
1 |
मैरेक्स |
एम.डी. वैक्सीन |
01 दिन की उम्र में |
गर्दन की चमड़ी के नीचे |
2 |
रानीखेत |
आर.डी.एफ.-1 |
07 दिन की उम्र में |
एक बूंद आँख या नाक के माध्यम से |
|
|
आर.डी.एफ.-1 बुस्टर |
28 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
|
|
आर.-2 बी. वैक्सीन |
08 सप्ताह की उम्र में |
मांस में सुई द्वारा |
3 |
इन्फेक्सीयस लैरिंजो ट्रैकीआइटिस |
आई.एल.टी. वैक्सीन |
12 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
4. |
गम्बोरो |
आई.बी.डी. वैक्सीन |
14 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
|
|
आई.बी.डी. वैक्सीन बूस्टर |
35 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
|
|
आई.बी.डी. वैक्सीन बूस्टर |
13 सप्ताह की उम्र में |
चमड़ी के नीचे/मांस में सूई द्वारा |
5 |
संक्रामक ब्रौंकाइटिस |
आई.बी. वैक्सीन |
21 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
|
|
आई.बी. वैक्सीन बूस्टर |
17 सप्ताह की उम्र में |
पीने के पानी में |
6 |
फाउल पॉक्स |
फाउल पॉक्स वैक्सीन |
06 सप्ताह की उम्र में |
फोलीकुलर पंख उखाड़ कर डैना के नीचे प्रिक विधि से। |
|
|
फाउल पॉक्स वैक्सीन बूस्टर |
09 सप्ताह की उम्र में |
फोलीकुलर पंख उखाड़ कर डैना के नीचे प्रिक विधि से। |
7 |
ई.डी.एस.-76 |
ई.डी.एस. वैक्सीन |
18 सप्ताह की उम्र में |
मांस में सुई द्वारा |
ब्रॉयलर कुक्कुटों में संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण
क्र. |
बीमारी का नाम |
टीकौषधी |
टीकाकरण की अवधि |
टीका देने का तरीका |
1 |
मैरेक्स |
एम.डी. वैक्सीन |
01 दिन की उम्र में |
गर्दन की चमड़ी के नीचे |
2 |
रानीखेत |
आर.डी.एफ.-1 |
07 दिन की उम्र में |
एक बूंद आँख या नाक के माध्यम से |
|
|
आर.डी.एफ.-1 बुस्टर |
28 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
3 |
संक्रामक ब्रौंकाइटिस |
आई.बी. वैक्सीन |
10 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
4 |
गम्बोरो |
आई.बी.डी. वैक्सीन |
14 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |
|
|
आई.बी.डी. वैक्सीन बूस्टर |
35 दिन की उम्र में |
पीने के पानी में |